Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः अपराधी के प्रति नरम रूख रखने के आरोप में जुगसलाई थाना प्रभारी निलंबित

Ranchi/Jamshedpur : कोल्हान डीआईजी के आदेश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन पर अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप है. उनकी जगह पटमदा के थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है.
Advertisement
Advertisement
Exclusive news lagatar
  • डीआईजी के आदेश पर इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार सस्पेंड, गुलाम रब्बानी बने नए थाना प्रभारी.

Ranchi/Jamshedpur : कोल्हान डीआईजी के आदेश पर जुगसलाई थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार को निलंबित कर दिया गया है. उन पर अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ नरमी बरतने का आरोप है. उनकी जगह पटमदा के थाना प्रभारी गुलाम रब्बानी को जुगसलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है. 

कोल्हान डीआईजी से व्यापारियों ने इस बात की शिकायत की थी कि अपराधी मनीष सिंह उनसे रंगदारी मांग रहा है. नहीं देने पर डरा-धमका रहा है. इससे पहले व्यापारियों ने जुगसलाई थाना प्रभारी से भी इसकी शिकायत की थी. लेकिन थाना के स्तर से अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद ही थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई की गई. 

बताया जाता है कि इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार पर कुख्यात अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और उसके प्रति नरम रूख रखने का आरोप है. एसएसपी ने भी अपराधी मनीष सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश थाना प्रभारी को दिया था, लेकिन कोई कठोर कार्रवाई नहीं हुई. इंस्पेक्टर बैजनाथ कुमार के निलंबन आदेश में डीआईजी ने उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने का भी निर्देश दिया है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही