Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई वासी आरओबी का निर्माण पूरा होने पर क्षेत्रीय रेल प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक से मिले

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जुगसलाई रेंट पेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सरदार शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर क्षेत्रीय प्रबंधक आर शेषाद्री एवं टाटानगर रेलवे स्टेशन के निदेशक रघुवंश कुमार से मिला. इस दौरान दोनों पदाधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपकर जुगसलाई ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा होने पर रेल प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया एवं शाल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया. ज्ञापन में जुगसलाई रेलवे फाटक पर पैदल आने जाने वाले लोगों के लिए फुट ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की गई. साथ ही जानकारी दी गई की पैदल आने जाने वालों को डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ेगा जो उचित नही  है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ravinder-singh-met-the-president-of-takht-harmandir-sahib/">जमशेदपुर

: रविंदर सिंह ने तख्त हरमंदिर साहिब के अध्यक्ष से की मुलाकात

फुट ओवरब्रिज नहीं बनने पर खुला रखना होगा फाटक

ज्ञापन में कहा गया कि जब तक रेलवे प्रशासन जुगसलाई रेलवे फाटक पर पैदल आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज नहीं बनवाएगा तब तक किसी भी सूरत में जुगसलाई रेलवे फाटक को बंद नहीं करने दिया जाएगा. इस पर रेलवे स्टेशन के निदेशक रघुवंश कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यान से सुना साथ ही फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग को जायज बताते हुए जल्द ही ओवरब्रिज बनवाने की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. प्रतिनिधिमंडल में रवि शंकर तिवारी, बंटी सिंह, अशोक मित्तल, राजेश सिंह, बिट्टू अग्रवाल, अमित कुमार समेत अन्य लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fair-price-shop-dealers-associations-vanbhoj-co-meeting-ceremony-in-chakulia-hundreds-of-dealers-arrived/">जमशेदपुर

: फेयर प्राईस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का चाकुलिया में वनभोज सह मिलन समारोह, सैकड़ो डीलर पहुंचे
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही