Search

 
 
 

Jamshedpur : जुगसलाई ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास संकटा सिंह गोल चक्कर से लेकर चाईबासा बस स्टैंड तक जुगसलाई ट्रॉफीक प्रभारी राजन कुमार ने अपने दल बल के साथ छोटी गाड़ियों से लेकर बड़ी गाड़ियों पर अभियान चलाया. जहां दो चक्का वाहन और ऑटो चार चक्का वाहन एवं बड़ी वाहनों पर ओवरलोड को लेकर कई गाड़ियों में पर्ची सटाकर वार्निंग देते हुए जुर्माना वसूला. ऑटो एवं बड़े वाहनों के ऊपर बैठे यात्रि जो अपनी जान को जोखिम में डालकर एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं वैसे ही यात्रियों को डांट फटकार कर उन्हें वाहन से नीचे उतारा और ड्राइवर को चेतावनी देते हुए उनसे जुर्माना वसूला गया. वहीं घटना को देखते ही ओवरलोड गाड़ियों के सूचना के बाद ड्राइवर में हड़कंप मच गया. ट्रैफिक प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि चाईबासा बस स्टैंड के पास लगातार जाम की समस्या बनी रहती है जो आने जाने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है वहीं बस एवं ऑटो के ऊपर लोग झुंड बनाकर बैठते हैं जो कानून के खिलाफ है.इस तरह की जान को जोखीम में डालने वाले ड्राइवर के खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना वसूला जाएगा. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-netaji-subhash-university-124-units-of-blood-collection-in-the-camp-of-rotaract-club-unit/">Jamshedpur

: नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : रोट्रेक्ट क्लब इकाई के शिविर में 124 यूनिट रक्त संग्रह
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही