Search

जमशेदपुर : सीजीपीएस की जंबोजेट कमिटी घोषित, शैलेंद्र व तोते बनाये गये चेयरमैन, काले, इंद्रजीत सिंह और पप्पू होंगे संरक्षक

Jamshedpur (Sunil pandey) : कोल्हान के सिखों की प्रभावशाली संस्था सीजीपीसी (सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी) के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने प्रधान बनने के एक माह बाद रविवार को सीजीपीसी की जंबोजेट कमिटी की घोषणा की. चुनाव मे किंग मेकर की भूमिका निभाने वाले सरदार शैलेन्द्र सिंह और गुरमीत सिंह तोते को चेयरमैन बनाया गया. जबकि इंद्रजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले और गुरदीप सिंह पप्पू को संरक्षक बनाया गया. तार कंपनी गुरुद्वारा के अमरजीत सिंह व सुरजीत सिंह को महासचिव की भूमिका में होंगे. गुरनाम सिंह और ताजबीर सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया जबकि बलजीत संसोंआ व त्रिलोचन सिंह को प्रेस प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-robbery-exposed-in-bharat-finance-three-including-hardcore-criminal-arrested/">जमशेदपुर

: भारत फाईनांस में डकैती का खुलासा, हार्डकोर अपराधी समेत तीन गिरफ्तार
साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह के अलावा नरेंद्रपाल सिंह, महेंदर सिंह, चंचल सिंह और कुलदीप सिंह को कमिटी में वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. कमिटी के विस्तार के बाद सीजीपीसी कार्यालय में मौजूद समाज के लोगों को संबोधित करते हुए भगवान सिंह ने कहा की काफी गहन विचार विमर्श करने के बाद कमिटी का विस्तार किया गया है और वे सभी कमिटी सदस्यों से आशा करते हैं कि वे कौम की समृद्धि के लिए निरंतर सेवा करते रहेंगे. उन्होंने कहा यह कमिटी उनकी नहीं बल्कि सिख संगत की अपनी है और धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिये सदैव समर्पित रहेगी. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jamshedpur-remained-the-hottest-city-of-the-state-for-two-days/">जमशेदपुर

: दो दिनों से राज्य का सर्वाधिक गर्म शहर रहा जमशेदपुर  

छुटे हुए लोगों को मिलेगा उचित सम्मान- शैलेंद्र सिंह

चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा कि हालांकि कमिटी में सभी को स्थान देने की कोशिश की गई है फिर भी यदि कोई कोई नाम अनजाने में छूट गया हो तो उनको योग्यता अनुसार जगह देने का प्रयास आगे किया जा सकता है. इसके अलावा जनरल बॉडी में रणजीत सिंह माथारू एवं बलविंदर सिंह को ऑडिटर चुना गया. साथ ही बैठक में समाज सुधार के लिए पूर्व में बनाए गए सभी नियमों को कड़ाई से लागू कर इसका पालन करने का निर्णय लिया गया. इसके अलावा संविधान में उत्पन्न त्रुटियों को दूर करने के लिए संविधान का संशोधन करने का निर्णय लिया गया साथ ही यह भी निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-club-distributed-essential-items-among-patients-in-sadar-hospital/">जमशेदपुर

: विमेंस क्लब ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच आवश्यक सामानों का किया वितरण
अगर कोई मेंबर सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी का सदस्य सेंट्रल कमेटी के नियम उन नियमों को तोड़ेगा तो सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह उन पर कार्रवाई करने के लिए अधिकृत कर दिया गया. गुरमीत सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया.बैठक में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पदाधिकारी, स्त्री सत्संग सभा की प्रधान सुखजीत कौर, चेयरमैन कमलजीत कौर, दलबीर कौर, महासचिव रविंदर कौर, सुखवंत कौर, अकाली दल के प्रधान सुखदेव सिंह, राम किशन सिं,ह रवींदर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-became-aware-of-the-problems-after-visiting-the-settlements-of-the-eastern-region/">जमशेदपुर

: पूर्वी क्षेत्र की बस्तियों का भ्रमण कर विधायक सरयू राय समस्याओं से हुए अवगत

विस्तारित सीजीपीसी कमिटी इस प्रकार है

संरक्षकः इंद्रजीत सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, गुरदीप सिंह पप्पू चेयरमैन: सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते प्रधान:-भगवान सिंह वाइस चेयरमैन: गुरदयाल सिंह, जसबीर सिंह संधु, रणजीत सिंह, इकबाल सिंह, सतिंदर सिंह रोमी. महासचिव: अमरजीत सिंह एवं सुरजीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष: नरिंदरपाल सिंह, निशान सिंह, महेंदर सिंह बोझा, चंचल सिंह, कुलदीप सिंह, कोषाध्यक्ष: गुरनाम सिंह, ताजबीर सिंह मंच सचिव: अमरजीत सिंह भमरा, परमजीत सिंह काले, सुखविंदर सिंह, परमजीत सिंह, सचिव: हरदीप सिंह छनिया, त्रिलोचन सिंह, गुरचरण सिंह टीटू, बलबीर सिंह, बलविंदर सिंह, ऑफिस इंचार्ज: सुखदेव सिंह बिट्टू, त्रिलोचन सिंह तोची समेत समाज की कई सहायक कमिटियां भी घोषित की गई तथा लोगो को जिम्मेवारी दी गई. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangal-kalindi-inaugurated-the-newly-constructed-path-in-patmada-block/">जमशेदपुर

: पटमदा प्रखंड में नवनिर्मित पथ का मंगल कालिंदी ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp