Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्टाइपेन के लिये जूनियर डॉक्टरों ने किया धरना-प्रदर्शन

 
Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल के जूनियर डॉक्टर और इंटर्नशीप करने वाले डॉक्टरों को पिछले चार माह से स्टाइपेन नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को एमजीएम अस्पताल में धरना-प्रदर्शन किया गया. सुबह के 9.30 बजे से लेकर दिन के एक बजे तक चले धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम के दौरान झारखंड के स्वास्थ्यमंत्री बन्ना गुप्ता ने वीडियो कॉलिंग कर जूनियर डॉक्टरों से बातचीत की. इस बीच स्वास्थ्यमंत्री की ओर से कहा गया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी. वे 8 से 9 दिनों में स्टाइपेन की समस्या का समाधान कर देंगे. इसके बाद जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल समाप्त हो गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-firing-on-railway-siding-for-extortion/">जमशेदपुर

: रेलवे साइडिंग पर रंगदारी के लिये होती रही है फायरिंग

ओपीडी सेवा में नहीं किया सहयोग

जूनियर डॉक्टरों और इंटर्नशीप  करने वाले डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण ओपीडी सेवा सुबह 9.30 बजे से ही प्रभावित रही. हड़ताली डॉक्टरों ने सहयोग नहीं किया. डॉक्टरों के हड़ताल पर चले जाने के कारण इमरजेंशी में डॉक्टरों को बढ़ा दिया गया था. इसके पहले हड़ताली डॉक्टर एमजीएम अस्पताल के सुपरीटेंडेंट अरूण कुमार से मिले थे.

डॉ. रणवीर पाठक ने बात की स्वास्थ्यमंत्री से बात

जूनियर डॉ. रणवीर पाठक ने स्वास्थ्यमंत्री बन्ना गुप्ता से बातचीत की. इस बीच उन्होंने यह साफ कर दिया कि 8-9 दिनों तक वे अपनी मांगों को लेकर चुप रहेंगे, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो वे फिर से आंदोलन का रूख अख्तियार कर सकते हैं. अगली बार राज्य के सभी छह अस्पताल में आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-jammed-railway-track-in-jugsalai-in-protest-against-agneepath-scheme/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने जुगसलाई में किया रेलवे ट्रैक जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही