Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर के यशोदानगर में पीसीसी सड़क एवं शिव मंदिर में सेड निर्माण के लिए शनिवार को कनीय अभियंता विजय भूषण ने मापी की. मापी के बाद प्राक्कलन तैयार होगा. जिसके बाद निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा. सड़क एवं सेड निर्माण कराने के लिए सांसद विद्युत वरण महतो ने बीते दिनों घोषणा की थी. सड़क निर्माण हो जाने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में काफी सहूलियत होगी. मौके पर भारतीय जनता पार्टी गोविंदपुर मंडल गोविंदपुर मंडल के उपाध्यक्ष एवं यशोदा नगर विकास समिति के सचिव अर्जुन कुमार, मंडल के वरीय नेता अजय गुप्ता, मंदिर कमिटी के अध्यक्ष अजय सिन्हा, कोषाध्यक्ष संतोष कुमार, संयोजक आर के पॉल के अलावे अजय शर्मा, पंकज कुमार, नंदलाल आदि लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-sarjamda-nidhar-tola-the-problem-of-dilapidated-road-and-drain-made-the-mla-apprised/">जमशेदपुर
: सरजामदा निधिर टोला में जर्जर सड़क एवं नाली की समस्या से विधायक को कराया अवगत [wpse_comments_template]
: सरजामदा निधिर टोला में जर्जर सड़क एवं नाली की समस्या से विधायक को कराया अवगत [wpse_comments_template]
Leave a Comment