Search

 
 
 

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड का कनीय अभियंता 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम प्रखंड के कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को एसीबी की टीम ने गुरुवार को 15 हजार घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस संबंध में बोड़ाम के तेलीडीह निवासी परेस सोरेन ने एसीबी को शिकायत की थी. शिकायत को सही पाते हुए एसीबी ने दोपहर लगभग 12 बजे प्रखंड कार्यालय पहुंची और सुजीत को घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. एसीबी के डीएसपी विजय महतो ने बताया कि एक कनीय अभियंता सुजीत कुमार राणा को घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-to-determine-separate-code-for-eighteen-gotriya-agrawals-in-the-caste-based-census-being-held-in-bihar/">जमशेदपुर

: बिहार में हो रहे जाति आधारित जनगणना में अठारह गोत्रिय अग्रवालों के लिए अलग कोड का निर्धारित की मांग

बकाया बिल पास करने के लिए मांगे थे 40 हजार

परेस ने एसीबी को शिकायत में बताया था कि उसके द्वारा तेलीडीह टोला गड़वान नदी घाट में स्नान घाट सह धुलाई घाट का निर्माण कराया गया था. समय पर निर्माण कार्य पूरा कर दिया गया था. कार्य पूरा करने के बाद प्राक्कलित राशि 2,49,100 में से कुल 1.60 लाख का भुगतान कर दिया गया था. शेष 90 हजार प्राप्त करने के लिए मेजरमेंट बुक तैयार करने के एवज में सुजीत कुमार ने 40 हजार की मांग की थी. राशि की पहली किश्त के रुप में15 हजार रुपये में सहमति बनी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही