Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के अलीजान हुसैन को जूनियर रिसर्चर अवार्ड

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज मानगो कैंपस के रसायन शास्त्र के व्याख्याता व एनआईटी जमशेदपुर के शोधार्थी अलीजान हुसैन को जूनियर रिसर्चर अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यह अवार्ड उन्हें इंटरनेशनल फाउंडेशन फॉर एनवायरनमेंट एंड इकोलॉजी की ओर से प्रदान किया गया है. संस्था की ओर से पिछले दिनों रांची स्थित संत जेवियर कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन में का आयोजन किया गया था. सम्मेलन के दौरान आयोजित एक स्पर्धा में अलीजान हुसैन शामिल हुए औऱ अपने पेपर प्रस्तुत किये. इसे भी पढ़ें : अरुणाचल,">https://lagatar.in/afspa-extended-for-6-months-in-some-parts-of-arunachal-nagaland-home-ministry-issued-notification/">अरुणाचल,

नागालैंड के कुछ हिस्सों में 6 माह के लिए बढ़ा AFSPA, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
इस स्पर्धा में लगभग 200 शोधार्थियों ने हिस्सा लिया. इनमें से 22 शोधार्थियों का चयन विभिन्न श्रेणी में हुआ, जिसमें अलीजान हुसैन का चयन जूनियर रिसर्चर अवार्ड के लिए हुआ. उनके शोधपत्र स्प्रिंजर, नेचर,विली जैसे अंतरराष्ट्रीय शोधपत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं. वह विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं. उनकी इस सफलता पर एनआईटी रसायनशास्त्र विभाग में भी ख़ुशी है. उनके शोध मार्गदर्शक डॉ बलराम अम्बादे एवं करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज़ ने अलीजान को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही