Search

जमशेदपुर : जुस्को ने ईस्ट प्लांट बस्ती में 3 अवैध इमारतों में काटा बिजली-पानी का कनेक्शन

Jamshedpur : जुस्को ने जमशेदपुर में बनी अवैध इमारतों का बिजली पानी का कनेक्शन काटने का काम शुरू कर दिया है. सोमवार को जुस्को ने शहर की 3 अवैध इमारतों का बिजली-पानी का कनेक्शन काट दिया। यह इमारत बर्मामाइंस इलाके के ईस्ट प्लांट बस्ती में है. होल्डिंग नंबर 39 ओ ब्लॉक, 96 ई ब्लॉक और 186 ई ब्लॉक की इमारतों का बिजली पानी का कनेक्शन काटा गया है. यह जानकारी जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के विशेष अधिकारी कृष्ण कुमार ने दी है. उन्होंने कहा कि अब बिजली पानी का कनेक्शन काटने का अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने बताया कि 70 इमारतों की सूची जुस्को को दी है, जिनका बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-seals-two-buildings-built-by-deviating-the-map-in-ramdas-bhatta/">जमशेदपुर

: रामदास भट्ठा में नक्शा विचलन कर बनाई गई दो इमारतों को जेएनएसी ने किया सील

अभी 67 इमारतों का बिजली-पानी कनेक्शन कटेगा

डीसी विजया जाधव ने अवैध इमारतों की बिजली-पानी का कनेक्शन काटने के लिए निर्देश जारी किया था. इसी को देखते हुए जेएनएसी ने 70 अवैध इमारतों की सूची बनाकर जुस्को के अधिकारियों को दी थी. इसी सूची पर कार्रवाई हो रही है. सूची में शामिल 67 इमारतों का भी बिजली-पानी का कनेक्शन काटा जाएगा. यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//