Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोमवार की सुबह चार बजे गंदा पानी सप्लाई होने पर जुस्को ने जलापूर्ति की बंद

Jamshedpur (Sunil Pandey) : जल ही जीवन है यह सोमवार को शहरी क्षेत्र खासकर जुस्को कमांड एरिया में देखने को मिला. सोमवार सुबह से जुस्को की पानी सप्लाई बंद थी. इसके कारण लोगों में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ था. ऐसी स्थिति जुस्को के पंप हाउस से तड़के चार बजे गंदे पानी की सप्लाई होने के कारण उत्पन्न हुई. दूसरी ओर सुबह सोकर उठे लोगों के घरों में पानी नहीं पहुंचने से लोग परेशान हो गए. कंपनी क्वार्टर एरिया में पानी प्राप्त करने का दूसरा साधन (हैंडपंप) नहीं होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाद में फिल्टर प्लांट को साफ कर जलापूर्ति शुरू की गई है. इसे भी पढ़ें : ज्ञानवापी">https://lagatar.in/hearing-in-gyanvapi-masjid-sringar-gauri-temple-dispute-now-on-july-12-muslim-side-argued/">ज्ञानवापी

मस्जिद-श्रृंगार गौरी मंदिर विवाद में सुनवाई अब 12 जुलाई को, मुस्लिम पक्ष ने दलीलें रखी

स्वर्णरेखा नदी का कचरा पंप हाउस पहुंचा

शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी की आपूर्ति बंद किए जाने के संबंध में जुस्को कॉरपोरेट की ओर से बताया गया कि स्वर्णरेखा नदी का अत्यधिक गंदा और कचरायुक्त पानी फिल्टर प्लांट में पहुंच गया. इस कारण जलापूर्ति बंद करनी पड़ी. आम लोगों द्वारा स्वर्णरेखा नदी में कचरा बहुतायत मात्रा में बहाया जा रहा है. वहीं कुछ लोग घरों का कूड़ा-करकट भी नदी में डाल रहे हैं. इसके कारण सप्लाई पानी गंदा हो रहा है. जानकारी हो कि स्वर्णरेखा नदी का पानी जुस्को के पंप हाउस के रास्ते ट्रीटमेंट प्लांट भेजा जाता है, जहां उसे शुद्ध किया जाता है. इसके बाद सप्लाई करने से पहले पानी का लैब में टेस्ट किया जाता है. इसके बाद पानी लोगों के घरों में सप्लाई किया जाता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही