Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बीपीएम स्कूल की कबड्डी टीम सम्मानित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Ratan Singh) : क्रीड़ा भारती की ओर से आयोजित खेल महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए बर्मामाइंस बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल की कबड्डी टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए मंगलवार को स्कूल के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित कर प्राचार्या रंजीता गांधी ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया. साथ ही सभी को सम्मानित करते हुए उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. प्राचार्या ने इसमें सहयोग करने के लिए खेल शिक्षिका मोना भूमिज की सराहना की और सभी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. मौके पर स्कूल के सभी शिक्षकगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. बता दें कि क्रीड़ा भारती द्वारा एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान में 14-15 अक्टूबर को खेल महोत्सव का आयोजन किया गया था. कोल्हान स्तरीय इस कबड्डी प्रतियोगिता में 200 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-farewell-given-to-final-semester-students-of-zoology-in-co-operative-college/">जमशेदपुर

: को-ऑपरेटिव कॉलेज में जूलॉजी अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को दी गयी विदाई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही