Search

 
 
 

जमशेदपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा कदमा, मधुसूदन पथ में जमीन विवाद में अपराधियों ने चलाई गोली

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा थाना अंतर्गत मधुसूदन पथ में रविवार रात अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी. अपराधियों ने दीपांकर चटर्जी के घर के बाहर गोली चलाई. घटना के बाद गोलियां की आवाज सुनकर दीपांकर घर से बाहर निकले तब तक अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-awarded-for-best-exhibitor-at-nit-jamshedpur-drdo-itr-chandipur/">आदित्यपुर

: एनआईटी जमशेदपुर डीआरडीओ आईटीआर चांदीपुर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शक के लिए पुरस्कृत
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/IMG-20230226-WA0004.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

हेलमेट पहने थे अपराधी

मौके से पुलिस ने चार खोखा भी बरामद किया है. दीपांकर ने बताया कि भाटिया बस्ती में उनकी एक जमीन है. राजकुमार दास के साथ जमीन विवाद चला आ रहा है. इसी को लेकर राजकुमार दास ने शनिवार को भी फायरिंग करवाई थी. आज रात वे दुकान बंद कर घर आ गए थे तभी बाइक सवार दो अपराधी हेलमेट पहनकर आए और घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही