Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा पंडाल का उद्घाटन 18 सितंबर को

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : श्री गणेश पूजा महोत्सवम कदमा का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जाएगा. यह जानकारी पूजा समिति के अध्यक्ष बी आनंद राव ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि श्री श्री गणेश पूजा महोत्सवम का इस वर्ष 105वां वर्ष है. गणेश पूजा महोत्सवम पूजा पंडाल का उद्घाटन 18 सितंबर को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. इस अवसर पर विशिष्ट अथिति के तौर पर राजीव रंजन सिंह पूर्व डीआईजी, कोल्हान प्रमंडल, शेखर डे, गुंजन यादव, आर रवि प्रसाद, दिवाकर सिंह, राजेश सिंह, संस्था के ट्रस्टी के रमना राव, बी बाबूजी उपस्थित रहेंगे. उन्होंने बताया कि कलश स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा 19 सितंबर को होगा. इस अवसर पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, विशिष्ट अतिथि सरयू राय विधायक, कुणाल षाड़ंगी, आरके सिन्हा, अमरप्रीत सिंह काले, एके श्रीवास्तव, विनोद सिंह, एनवी आर मूर्ति उपस्थित रहेंगे. वहीं 19 सितंबर को शाम में मेला का उद्घाटन सांसद विद्युत् वरण महतो करेंगे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-demand-to-remove-supervisor-by-submitting-memorandum-to-mla/">चाकुलिया

: विधायक को ज्ञापन सौंप कर पर्यवेक्षिका को हटाने की मांग

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर विशिष्ट अथिति स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, सुमन महतो पूर्व सांसद, सबिता महतो विधायक, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे. दो अक्टूबर को भक्तों के लिए महाभंडारा का आयोजन तथा चार अक्टूबर को शाम को विसर्जन जुलुस कदमा रंकिणी मंदिर से प्रारम्भ होकर कदमा थाना, गोपाल मैदान, बिष्टुपुर होते हुए खरकाई नदी में गणेश प्रतिमा का विसर्जित किया जाएगा. प्रेस वार्ता में ट्रस्टी बी बाबू, एम कनका राव, एम शिवामणि, एस शंकर राव, टी अनिल कुमार राव, एसएनआर नायडू, बी प्रकाश राव, कार्तिक राव और एस वेंकट गिरी मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही