Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा हिंसा मामला एक घटना नहीं बल्कि सोची-समझी साजिश है. यह घटना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है और इसमें भाजपा और हिंदूवादी नेताओं को निशाना बनाते हुए अनावश्यक जेल भेजा गया है. इससे जनता में सरकार के प्रति भयंकर आक्रोश है. उक्त बातें दो दिवसीय दौरे पर शहर पहुंचे बिहार के पूर्व मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कही. उन्होंने तुलसी भवन में प्रेस को संबोधित करते हुए जिला प्रशासन पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि पूरी घटना की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराई जाए. जांच की जो रिपोर्ट आएगी उस आधार पर कार्रवाई हो, तभी जनता संतुष्ट होगी. उन्होंने कहा कि इस मामले को ज्यादा खींचने की जरूरत नहीं है. यह बेहद संवेदनशील मामला है. जो बातचीत से खत्म हो जाना चाहिए था उसे सरकार ने तूल दे दिया और उसमें कई धाराएं समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाकर लोगों को जेल भेजा गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-level-financial-literacy-quiz-competition-organized-on-the-instructions-of-rbi-winners-got-cash-prize/">जमशेदपुर
: RBI के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को मिला नगद इनाम
: RBI के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय वित्तीय साक्षरता क्विज प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को मिला नगद इनाम
Leave a Comment