Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामला : सर्वजन हिंदू समिति ने निकाला मशाल जुलूस

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कदमा हिंसा मामले में जेल में बंद निर्दोष लोगों को रिहा करने की मांग को लेकर सर्वजन हिंदू समिति ने शनिवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मशाल जुलूस निकाला. सर्वजन हिंदू समिति के सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जेएनएसी कार्यालय के सामने से हाथों में मशाल लेकर निर्दोषों को अविलंब रिहा करो के नारे के साथ एसडीओ गोलचक्कर तक जुलूस निकाला. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-langur-injured-the-old-man-referred-to-jhargram/">चाकुलिया

: बुजुर्ग को लंगूर ने किया जख्मी, झाड़ग्राम रेफर
इस अवसर पर भाजपा नेता दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा कि कदमा हिंसा मामले में हिंदू संगठनों के निर्दोष कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर दिया गया है. जिला प्रशासन के भेदभावपूर्ण कार्रवाई के विरोध में सर्वजन हिंदू समिति द्वारा मशाल जुलूस निकाला गया है. यदि इसके बाद भी जिला प्रशासन द्वारा निर्दोष लोगों को रिहा करने के संबंधित कार्रवाई नहीं की जाती है तो समिति द्वारा तुरंत बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी. उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा. मशाल जुलूस में मुख्य रुप से निर्भय सिंह, बंटी सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, हरेराम सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही