Search

 
 
 

जमशेदपुर : सतनाला डैम में नहा रहा कदमा का युवक डूबा, मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत डोबो के सतनाला डैम में नहाने के दौरान कदमा निवासी राहुल मंडल (21) की डूबने से मौत हो गई. घटना रविवार देर शाम की है. मृतक राहुल मंडल मूल रूप से बागबेड़ा का रहने वाला था. फिलहाल वह कदमा के भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रहकर पेंटिंग का काम कर रहा था. सोमवार सुबह राहुल का शव डैम में देखा गया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-thieves-broke-the-lock-of-the-maintenance-office-and-committed-theft-for-the-third-time/">किरीबुरु

: मेंटेनेंस ऑफिस का ताला तोड़ चोरों ने तीसरी बार की चोरी

एक वर्ष पूर्व ही हुई थी शादी

राहुल के साथी शिवम दीप ने बताया कि राहुल बागबेड़ा का रहने वाला पर उसने एक वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था. इसके बाद कदमा के भाटिया बस्ती में किराए के मकान में रहने लगा. उसकी पत्नी भी पांच माह की गर्भवती है. वह अपने तीन दोस्तों के साथ रविवार शाम को डैम गया था. यहां सभी ने मौज मस्ती की और फिर डैम में नहाने चले गए. नहाने के दौरान ही राहुल अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिला. इसके बाद दोस्तों ने इसकी सूचना राहुल की पत्नी और पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-didnt-get-ration-since-last-one-year-villagers-of-kumbia-are-angry-will-now-vote-for-bjp/">किरीबुरु

: एक साल से राशन नहीं मिला, कुम्बिया के ग्रामीण नाराज, अब भाजपा को देंगे वोट

सुबह मिला राहुल का शव

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल की तलाश में जुट गई, पर अंधेरा होने की वजह से राहुल का पता नहीं चल पाया. सुबह राहुल मंडल का शव डैम में नजर आया. पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही