Search

 
 
 

जमशेदपुर : कागलनगर बाजार समिति ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कागलनगर बाजार समिति का प्रतिनिधिमंडल सुरेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को उपायुक्त विजया जाधव से मुलाकात कर दुकानों का किराया कम करने से संबंधित ज्ञापन सौंपा. इस संबंध में कागलनगर बाजार समिति के अध्यक्ष सुरेश कमार गुप्ता ने बताया कि पिछले दिनों अचानक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने दुकानों के किराये में 8 गुणा वृद्धि कर जमा करने का नोटिस सभी दुकानदारों को दिया है. वर्षों से कागलनगर बाजार सोनारी में टाटा स्टील द्वारा आवंटित दुकान चला रहे और टाटा स्टील द्वारा निर्धारित किराया भी जमा कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-sabar-youth-suffering-from-unknown-disease-was-sent-to-hospital/">गालूडीह

: अज्ञात बीमारी से पीड़ित सबर युवक को भेजा गया अस्पताल
उन्होंने कहा कि अभी हम कोरोना की मार से ठीक से उबर भी नहीं पाए हैं. जेएनएसी द्वारा दुकानों के किराये में की गई 8 गुणा वृद्धि समझ से परे है. उपायुक्त से इस संबंध में दुकानदारों को राहत देने का आग्रह किया गया है. प्रतिनिधिमंडल में उदय प्रसाद वर्मा, नीरज पटवारी सहित अन्य लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही