Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कहो पहाड़ा के विजेता बच्चों ने लिया स्विमिंग पूल का आनंद

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : पोटका के टांगराइन उत्क्रमित मध्य विद्यालय के 56 बच्चे सोमवार को वेब इंटरनेशनल होटल के अत्याधुनिक स्विमिंग पूल के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए. विद्यालय के बच्चों ने स्विमिंग पूल में खूब मस्ती की. होटल प्रबंधन की ओर से उन्हें उपहार भी दिया गया. मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बताया कि विद्यालय में कहो पहाड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. प्रतियोगिता के विजेताओं को एक्सपोजर के लिए यह मौका दिया गया. बच्चों को आने-जाने के लिए युवा संस्था की ओर से वाहन उपलब्ध कराया गया था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-all-party-leaders-paid-tribute-to-congress-leader-bhola-chaudhary/">मनोहरपुर

: सर्वदलीय नेताओं ने कांग्रेस नेता भोला चौधरी को दी श्रद्धांजली

बच्चों को प्रोत्साहित करना है उद्देश्य

प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने गरीब बच्चों को एक्सपोजर के लिए मौका उपलब्ध कराने के लिए वेब इंटरनेशनल प्रबंधन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों में सीखने और कुछ बेहतर करने की इच्छा प्रबल होती है. कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनके प्रदर्शन में लगातार सुधार होता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही