Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: राहरगोड़ा में मंगला पूजा के लिये निकली कलश यात्रा, सैकड़ों महिलाएं हुईं शामिल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur: मध्य गदड़ा पंचायत अंतर्गत राहरगोड़ा में मां मंगला पूजा के लिये मंगलवार को कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं. राहरगोड़ा से तीन किलोमीटर दूर बामनगोड़ा तालाब से जल लाया गया. जिसमें आदिवासी दलित समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. गांव की खुशहाली एवं समृद्धि के लिये लोग हर वर्ष मां मंगला की पूजा करते हैं. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-second-day-of-the-nationwide-strike-the-work-in-the-bank-insurance-and-post-office-came-to-a-standstill-people-faced-problems/">जमशेदपुर:

देशव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन भी बैंक, बीमा और डाकघर में रहा काम ठप, लोगों को हुई परेशानी

ढोल नगाड़ा की थाप पर झूमती रहीं महिलाएं

कलश यात्रा के दौरान ढोल नगाड़ा की थाप पर महिलाएं झूमती नाचती चल रही थीं. ऐसी मान्यता है कि मां मंगला देवी उन श्रद्धालुओं के ऊपर सवार हो जाती हैं जो पूजा में उपवास रखते हैं. लोगों का मानना है कि जो महिलाएं झूमती हैं, उन्‍हें माता का रूप मानकर उनकी हर इच्छा पूरी की जाती है.

सामाजिक सेवा संघ ने सेवा शिविर लगाकर शर्बत बांटा

कलश यात्रा में सामाजिक सेवा संघ की ओर से सेवा शिविर लगाया गया. इस श्रद्धालुओं के बीच शर्बत वितरित किया गया. संघ के अध्यक्ष राजेश सामंत ने बताया कि हर वर्ष सेवा एवं सहायता शिविर लगाया जाता है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य विश्वजीत भगत, भूपति सरदार, राखाल मुखी (पुजारी) विवेक गुप्ता, मंगल शर्मा, शक्ति मुखी, चुटकी मुखी, सोनू श्रीवास्तव, अभिमन्यु नायक, विश्वनाथ सामंत, प्रशन्नो मुखी, तारा मुखी, पिताम मुखी आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-by-slapping-on-the-middle-road-the-girl-took-off-the-ghost-of-love/">जमशेदपुर

: बीच सड़क पर थप्पड़ लगाकर युवती ने उतार दिया प्यार का भूत
[wpdiscuz-feedback id="6tc4kbi67" question="Please leave a feedback on this" opened="1"][/wpdiscuz-feedback]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही