Search

 
 
 

जमशेदपुर : जुगसलाई में मंगलवार सुबह निकलेगी कलश यात्रा, कथावाचक डॉ. संजीव पहुंचे शहर

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) :  जुगसलाई एमईस्कूल रोड़ स्थित राजस्थान शिव मंदिर में सप्ताह व्यापी श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार 18 जुलाई को सुबह 08.30 बजे कलश यात्रा के साथ होगा. सोमवार की देर शाम कथावाचक अंतरराष्ट्रीय व्याख्याता पूज्यश्री गौभक्त डॉ. संजीव कृष्ण ठाकुर जी शहर पहुंच गये. कलश यात्रा रामटेकरी रोड स्थित गढ़वाल निवास से निकलेगी जो कथा स्थल राजस्थान शिव मंदिर तक जायेगी. कलश यात्रा का कई स्थानों पर स्वागत होगा. सावन माह के पावन अवसर पर इसका आयोजन जुगसलाई के गढ़वाल परिवार (थोई, राजस्थान निवासी) द्धारा किया गया है. इस संबंध में आयोजक राजेश गढ़़वाल और सत्यनारायण अग्रवाल मुन्ना ने बताया कि वृन्दावन से पधारे कथावाचक डा. संजीव कृष्ण ठाकुर जी के साथ 21 सदस्यों की टीम आयी हैं, जो भागवत कथा प्रसंग के अनुसार सुंदर झांकी भी प्रस्तुत करेंगी. महाराज व्यासपीठ से रोजाना अपराह्न 03 बजे से शाम 07 बजे तक कथा का प्रवचन करेंगें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raghuvar-das-reviewed-bjps-great-public-relations-campaign-in-tiffin-meeting-stressed-on-booth-strengthening/">जमशेदपुर

: रघुवर दास ने टिफिन बैठक में भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान की समीक्षा की, बूथ मजबूती पर दिया जोर

रांची एयरपोर्ट पर कथा वाचक का हुआ स्वागत

इससे पहले दिल्ली से हवाई मार्ग से शाम 4 बजे कथा वाचक रांची एयरपोर्ट पर पहुंचे. जहां प्रमोद सारस्वत,प्रेमचंद श्रीवास्तव, किशन गोयल,संजय शर्मा, प्रमोद पांडेय,धर्मेंद्र तिवारी, आसुतोष दिवेदी, संदीप मुखर्जी, मनोज जालान,दीपक अग्रवाल,  मनोज सिखवाल,अजय दाधीच, उमेश प्रसाद, महेश गढ़वाल, बाशु गढ़वाल,गणेश अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, मुन्ना शर्मा, आशीष लोहरा, हेमंत शर्मा, अक्षय कुमार सहित काफी संख्या में लोगों ने गुरु जी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pratibha-samman-ceremony-organized-at-tinplate-union-womens-college/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट यूनियन महिला कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही