Search

 
 
 

जमशेदपुर : पटमदा में धनबाद जा रही कल्याणी बस में लगी आग

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा थाना अंतर्गत ठनठनी घाटी में जमशेदपुर से धनबाद जा रही कल्याणी बस में सोमवार शाम अचानक आग लग गई. आग बस के इंजन में लगी और देखते ही देखते पूरे बस में फैल गई. चालक ने तत्काल सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को सड़क के किनारे खड़ा किया और बस में सवार लोगों को बस से उतर दिया. बस में लगभग 35 यात्री सवार थे. देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई थी. घटना की सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-resolved-to-make-polythene-free-school-on-world-environment-day/">रामगढ़

: विश्व पर्यावरण दिवस पर पॉलीथिन फ्री स्कूल बनाने का लिया गया संकल्प
मिली जानकारी के अनुसार बस जमशेदपुर से धनबाद की ओर जा रही थी. ठनठनी घाटी के पास बस चढ़ाई चढ़ रही थी तभी अचानक बस के इंजन में आग लग गई. यात्रियों ने अपने पास रखे सामान को तो बचा लिया पर बस के डिक्की में रखे सामान जलकर खाक हो गए. आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है पास सामान जलकर खाक हो गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही