- फिल्म "इमरजेंसी" पर भी लगवाएंगे प्रतिबंध : भगवान सिंह
: एनजेसीएस की कार्यप्रणाली में सुधार करें इस्पात सचिव – बीएकेएस गौरतलब है कि सांसद कंगना रनौत ने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि किसान आंदोलन के दौरान रेप और हत्याएं हुईं. कंगना ने कहा कि अगर सरकार कमजोर होती तो पंजाब भी बांग्लादेश बन जाता. भगवान सिंह ने कहा की बड़े ही दुर्भाग्य की बात है कि भाजपा की यह सांसद आये दिन वह किसानों और सिखों के विरुद्ध भाषणबाजी करती रहती है. भगवान सिंह ने किसानों की हिमायती एक पुलिसकर्मी के कंगना को थप्पड़ लगाकर सबक सिखाने की घटना को जायज बताया. भगवान सिंह ने कहा उसकी आने वाली फिल्म "इमरजेंसी" में भी सिखों के लिए अपशब्द बोले गए हैं. उन्हें पता चला है कि फिल्म में सिखों को दहशतगर्द बोलकर उनका अपमान किया गया है. यदि यह सत्य साबित होता है तो सीजीपीसी व्यापक पैमाने पर धरना प्रदर्शन कर फिल्म पर प्रतिबंध लगवाएगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment