Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: कनकनी बढ़ी, दिन में खिलेगी धूप, सुबह छाया रहेगा कोहरा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर के तापमान में तेजी से परिवर्तन हो रहा है.  उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी हवाओं का बहना जारी है. जिसके कारण रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. शनिवार को रात का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. वहीं अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस है. मौसम विभाग ने इस दौरान दिन में धूप खिलने का अनुमान जताया है. अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. दिन में धूप खिलेगी. हालांकि सुबह में पहले की तरह कोहरा छाया रहेगा. इसे भी पढ़ें: बंगाल">https://lagatar.in/deoghar-crowd-of-devotees-gathered-in-baba-temple-on-new-year/">बंगाल

के मंत्री हुए कोरोना संक्रमित, कोलकाता में 11 जगहों पर बनेंगे माइक्रो कंटेनमेंट जोन

पिछले एक दशक का सबसे ठंडा महीना रहा दिसंबर

वर्ष 2021 में जमशेदपुर के मौसम में कई रिकार्ड बने. दिसंबर पिछले एक दशक का सबसे ठंडा महीना रहा. 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पहले पहले 10-11 दिसंबर 1986 में 4.0 डिग्री सेल्सियस, 29 दिसंबर 2000 को 4.5 डिग्री सेल्सियस एवं उसी वर्ष 23 दिसंबर को 4.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान का रिकार्ड रहा है. इसी तरह 35 वर्षों के दरम्यान दिसंबर के महीने में तीसरी अधिकतम वर्षा का रिकार्ड बना. इससे पहले दो बार इसी माह में अत्यधिक वर्षा का रिकार्ड बन चुका है. मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर 2003 में दिसंबर के महीने में सर्वाधिक 87.0 मिलीमीटर वर्षा का रिकार्ड बना था, दूसरी बार 18 दिसंबर 2018 को 84.8 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई, वहीं वर्ष 2021 में 29 दिसंबर को 35.0 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई.  5 दिसंबर 2021 को सबसे न्यूनतम उच्चतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इससे पहले वर्ष 2015 में एक एवं दो दिसंबर को दिसंबर में 32.7 एवं 32.4 डिग्री सेल्सियस तथा 13 दिसंबर 2008 को 32.2 डिग्री सेल्सियस उच्चतम तापमान रिकार्ड किया गया था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही