Search

 
 
 

जमशेदपुर : कान्वाई चालकों ने टाटा मोटर्स के समक्ष किया प्रदर्शन, प्लांट हेड को सौंपा मांगपत्र

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कान्वाई चालकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को टाटा मोटर्स गेट के समक्ष प्रदर्शन किया. इसके साथ ही ज्ञानसागर प्रसाद के नेतृत्व में एक मांग पत्र प्लांट हेड को सौंपा. इस संबंध में कान्वाई चालकों के नेता ज्ञान सागर प्रसाद ने कहा कि टाटा मोटर्स प्रबंधन द्वारा लगातार झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के आदेश की अवहेलना की जा रही है. टाटा मोटर्स के चेचिस डिस्पैच विभाग की देखरेख कर रहे मेजर बीएन सिंह एवं जेपी सिंह द्वारा चेचिस बुकिंग, चालकों का रिप्लेस के नाम पर मनमानी किया जा रहा है. वास्तविक कान्वाई चालकों के साथ अन्याय किया जा रहा है. उनका हक मारा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-one-day-training-workshop-was-organized-regarding-voter-list-special-revision-program/">आदित्यपुर

: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया

उन्होंने कहा कि मांग पत्र के माध्यम से प्लांट हेड से चालकों के नाम पर चलाई जा रही अवैध कान्वाई यूनियन पर प्रतिबंध लगाने, अनुपस्थित चालकों के नाम अवैध रूप से बुकिंग करने पर प्रतिबंध लगाने एवं चालकों एवं प्रबंधन के बीच संवाद स्थापित करने के लिए तदर्थ कमेटी बनाने का अनुरोध किया गया है. इस दौरान कान्वाई चालकों द्वारा अपनी मांगों को लेकर गेट पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन भी किया गया. मौके पर मुख्य रूप से दिनेश पांडे, विनोद कुमार सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार, बिरेंद्र पाठक, विवेक कुमार सिन्हा, जयप्रकाश, भगवान सिंह, त्रिलोचन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही