Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कुड़मी सेना द्वारा एक अक्टूबर को गोपाल मैदान में करम महोत्सव का अयोजन किया जाएगा. यह जानकारी कुड़मी सेना प्रदेश अध्यक्ष विशाल महतो ने रविवार को सोनारी में आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को दी. उन्होंने बताया कि इस दौरान पारंपरिक रूप से करम डाल की पूजा की जाएगी. उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी. महोत्सव में झारखंड एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार भाग लेंगे. झूमर महोत्सव का मुख्य आकर्षण होगा. इस दौरान समाज के तीन विभूतियों को कुड़मी रत्न से सम्मानित किया जाएगा. जिसमें पश्चिम बंगाल की कुड़मी न्यायाधीश नूपुर महतो, सुजाता महतो और ओडिशा के न्यायाधीश मन्दिरा मोहंता को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bhagwati-sangh-performed-bhoomi-pujan-regarding-durga-puja-in-raidih-basti/">आदित्यपुर
: रायडीह बस्ती में भगवती संघ ने दूर्गापूजा को लेकर किया भूमिपूजन
: रायडीह बस्ती में भगवती संघ ने दूर्गापूजा को लेकर किया भूमिपूजन
Leave a Comment