Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : प्राथमिक विद्यालय लुपुंगडीह में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कारगिल युद्ध में वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार कर्ण ने कारगिल विजय दिवस पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में हमारा देश अपने पड़ोसी दुश्मन देश को हराया था. इस युद्ध में हमारे सैनिक साहस व वीरता का परिचय देते हुए युद्ध किया और विजय प्राप्त की. इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/international-tiger-day-celebrated-at-bachpan-play-school/">कोडरमा

: बचपन प्ले स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय टाइगर डे

सभी बच्चों व शिक्षकों ने वीर योद्धाओं को किया नमन

इस विजय के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है. विद्यालय में शिक्षक सहित सभी बच्चों ने उन महान वीर योद्धाओं को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें नमन किया. इस दौरान बच्चों को प्रोजेक्टर की सहायता से कारगिल युद्ध का दृश्य दिखाया गया. बच्चों के बीच बिस्किट बांटे गए. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य शिवचरण भूमिज, सहायक शिक्षक संजय साहू, समुदाय शिक्षक सौरभ कुमार महतो एवं विद्यालय के सभी बच्चे उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही