Search

 
 
 

जमशेदपुर: एबीएम कॉलेज में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): एबीएम कॉलेज में एनसीसी इकाई द्वारा मंगलवार को कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा एवं शिक्षकों द्वारा दीप जला कर की गई. इसके बाद अमर शहीद जवानों के नाम पुष्पांजलि अर्पित की गई. एनसीसी कैडेट प्रियांका कुमारी ने गणेश वंदना प्रस्तुत की. प्रेम एंड ग्रुप में नाटक प्रस्तुत कर देशभक्ति का भाव जगाने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-seminar-on-educational-philosophy-of-vivekananda-organized-in-bed-department-of-womens-college/">चाईबासा

: महिला कॉलेज के बीएड विभाग में “विवेकानंद का शैक्षिक दर्शन” विषय पर सेमिनार आयोजित

एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्‍तुत किए कई कार्यक्रम

एनसीसी कैडेट्स द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें कविता पाठ कैडेट खुशी कुमारी, अनुषा कुमारी, सोनिया कुमारी एवं रितेश कुमार ने किया. कैडेट अनुपमा, पूजा, सुखमति सिंह ने मार्बल पेंटिंग प्रस्तुत की. कैडेट प्रभज्योत सिंह ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम को प्राचार्य डॉ. मुदिता चंद्रा, पूर्व एनसीसी अधिकारी मेजर डॉ. बीबी भुइंया, डॉ. अवध बिहारी पुरान ने संबोधित किया.

अंजलि व रोहित ने किया कार्यक्रम का संचालन

[caption id="attachment_370040" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/26july10a.jpg"

alt="" width="600" height="275" /> कार्यक्रम के दौरान उपस्थित एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षक.[/caption] कार्यक्रम का संचालन अंजलि कुमारी और रोहित कुमार में संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में सीनियर कैडेट धीरज प्रसाद, संदीप कुमार, कुणाल, चौसा मुखी व अन्य लोगों की सराहनीय योगदान रहा. इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-debu-das-and-satbhani-triple-murder-accused-santosh-thapa-surrendered-in-court/">आदित्यपुर

: देबू दास व सतबहनी ट्रिपल मर्डर हत्या के आरोपी संतोष थापा ने कोर्ट में किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही