Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में गुरुवार से बीसीए और बीएससी आईटी में नामांकन की प्रक्रिया आरंभ हो गई है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने बीसीए में नामांकन की इच्छुक छात्रा शाबिया परवीन को एडमिशन फॉर्म देकर नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की. इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह दोनों विषय सीधे रोजगार से जुड़े हुए हैं, इसलिए इनमें छात्र-छात्राओं का रुझान अच्छा रहेगा. इन दोनों विषयों में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद विद्यार्थी रोजगार के मामले में संतुष्ट हो जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-newspaper-hawkers-son-received-1-60-lakh-scholarship-and-20-thousand-ntd-per-month-from-taiwan-government/">जमशेदपुर
: अखबार हॉकर के बेटे को ताइवान सरकार से मिली 1.60 लाख स्कॉलरशिप और 20 हजार एनटीडी प्रतिमाह बीसीए और आईटी के इंचार्ज डॉ अनवर शहाब ने बताया कि इन दोनों कोर्सेज के लिए कॉलेज के काउंटर से प्रोस्पेक्टस तथा एडमिशन फॉर्म प्राप्त किए जा सकते हैं. जिन छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट में 55 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त है वे एक छोटे से साक्षात्कार के बाद 24 जून तक सीधे नामांकन करा सकते हैं. 55 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थी आवेदन करेंगे और उनकी सूची 26 जून को जारी की जाएगी. नामांकन 27 जून से आरंभ होगा. इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए डॉ अनवर शहाब से संपर्क किया जा सकता है. इन दोनों विषयों की नामांकन आरंभ सभा में समन्वयक डॉ अनवर शहाब के अलावा प्रो रत्ना पांडे, प्रीति सिंह, अंजारुल हक तथा अन्य शिक्षक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में बीसीए और बीएससी आईटी में नामांकन आरंभ
Leave a Comment