Search

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज को ई-वेस्ट रीसाइकिलिंग में सहयोग के लिए मिला प्रथम पुरस्कार

Jamshedpur (Anand Mishra) : कोलकाता की कंपनी हुलाडेक के तत्वाधान में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ. पिछले दिनों कोलकाता के एक होटल में इस समारोह का आयोजन किया गया, में हुलाडेक के संस्थापक नंदन मल ने यह पुरस्कार प्रदान किया. करीम सिटी कॉलेज की ओर से सैयद साजिद परवेज ने यह पुरस्कार प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-at-least-50-percent-marks-in-graduation-or-post-graduation-is-mandatory-for-admission-in-b-ed/">जमशेदपुर

: B.Ed में एडमिशन के लिए स्नातक या स्नातकोत्तर में कम से कम 50 प्रतिशत प्राप्तांक अनिवार्य
बता दें कि हुलाडेक की शाखाएं देश के विभिन्न भागों में स्थित हैं और ई वेस्ट सामग्री संग्रह कर रीसाइकलिंग का कार्य करती हैं. जमशेदपुर में भी इस कंपनी की शाखा टाटा कंपनी के सहयोग से कार्यरत है, जिसमें विगत कई वर्षों से करीम सिटी कॉलेज ने सहयोगकर्ता के रूप में एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है. कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने अपनी तरफ से प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि हमारा कॉलेज न केवल पठन-पाठन बल्कि समय के साथ चलकर जीवन के कई क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल कर रहा है. ई-वेस्ट मैटेरियल कलेक्शन के संबंध में उन्होंने बताया कि हमने कॉलेज में इसके लिए एक विभाग स्थापित कर रखा है. साथ ही उन्होंने हुलाडेक कंपनी को कॉलेज परिवार की ओर से धन्यवाद दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp