Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज एनएसएस इकाई ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन

Jamshedpur (Anand Mishra) : विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में करीम सिटी कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से जमशेदपुर ब्लड बैंक, धातकीडीह में गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान की महत्ता समझते हुए एनएसएस स्वयं सेवकों ने शिविर के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. शिविर में देव करण कुमार, ऋषभ राज, अमन कुमार, आदित्य कुमार, आशीष कुमार, जय कृष्ण धारा, रोहित कर ने रक्तदान किया. इस दौरान 13 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-200-huts-destroyed-due-to-gas-cylinder-explosion-loss-of-lakhs/">बिहार

: गैस सिलिंडर फटने से 200 झोपड़ियां खाक, लाखों का नुकसान
सभी रक्तदाताओं को करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने प्रोत्साहित करते हुए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया. इस शिविर में एनएसएस संयोजक सैयद साजिद परवेज, करीम सिटी के रोटरैक्ट क्लब के मॉडरेटर डॉ उधम सिंह, कोल्हान यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ एनएसएस स्वयंसेवक अब्दुल कादिर, आदित्य,रोहित, आयुष अग्रवाल, आयुष साहू, रौनक, मानव समेत कई स्वयंसेवक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही