Search

 
 
 

जमशेदपुर : राष्ट्रीय युवा महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे करीम सिटी कॉलेज के छात्र मानव घोष

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) जिले से नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से मानव घोष का चयन किया गया है. मानव करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक हैं. वे राष्ट्रीय युवा महोत्सव में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव की थीम `विकसित युवा, विकसित भारत` है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर हुबली में महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. इसे भी पढ़ें : सोमवार">https://lagatar.in/ranchis-kanke-temperature-dropped-to-0-degree-celsius-on-monday-night-what-is-the-scientific-reason-for-this/">सोमवार

रात रांची के कांके का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर लुढ़का, क्या है इसका वैज्ञानिक कारण
पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी अंजलि कुमारी ने राष्ट्रीय युवा महोत्सव में चयनित होने पर मानव को शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज ने कॉलेज परिवार की ओर से मानव को शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा है कि यह कॉलेज के लिए अत्यंत गर्व की बात है. उन्होंने मानव से इस युवा महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही