Search

जमशेदपुर : ट्राइबल कल्चरल फेस्ट में करीम सिटी कॉलेज की टीम चैंपियन

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करीम सिटी कॉलेज के बीएड विभाग की ओर से सोनारी स्थित ट्राइबल कल्चर सेंटर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय ट्राइबल कल्चरल फेस्ट के दूसरे दिन मंगलवार को आदिवासी नृत्य व पारंपरिक फैशन शो का आयोजन किया गया. आदिवासी नृत्य में ढाक, नगड़ा, थाला तथा फैशन शो में बनाम, थाला, खरताल टीम ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया. इसे भी पढ़ें : पैसे">https://lagatar.in/rajesh-kachhap-sought-extension-from-ed-to-reveal-the-source-of-money-interrogated-for-nine-hours/">पैसे

का सोर्स बताने के लिए राजेश कच्छप ने ED से मांगी मोहलत, नौ घंटे हुई पूछताछ
गीत-संगीत और फैशन शो ने ऐसा समां बांधा कि सभी मंत्रमुग्ध हो गए. प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय के 17 बीएड कॉलेज की टीमों में शामिल करीब 200 प्रतिभागियों हिस्सा लिया. फेस्ट में ओवरआल चैंपियन करीम सिटी कॉलेज की टीम नगड़ा रही. उसे कुल 160 अंक प्राप्त हुए. वहीं 100 अंक पाकर जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की टीम ढाक उप विजेता रही. इस फेस्ट की सारी प्रतियोगिताएं आदिवासी थीम पर आधारित थीं. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में करीम सिटी कॉलेज के संगीत शिक्षक डॉ पंकज कुमार झा, बीएड प्रभारी डॉ सुचेता भुइयां समेत पूरी आयोजन समिति के सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp