Search

 
 
 

जमशेदपुर : कर्म फांउडेशन ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को कर्म फांउडेशन ने कई कार्यक्रम आयोजित किए. फांउडेशन ने पानीपत गांव के प्राथमिक विद्यालय और मिर्जाडीह के गांव में बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया. राष्ट्रपर्व के शुभ अवसर पर फांउडेशन ने बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल बॉक्स और मिठाइयों का वितरण किया. फांउडेशन के सदस्यों ने बच्चों को राष्ट्रध्वज के महत्त्व के बारे में भी बताया. इसके बाद नेताजी सुभाष मैदान से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला गया और लोगों से राष्ट्रध्वज इधर-उधर ना फेंकने की अपील की. मौके पर फांउडेशन के सदस्य देव कुमार, अंकित शर्मा, आकाश भट्ट, नयन दास, विकास पुथल और शिबू नंदी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-flag-hoisting-done-at-congress-party-office-tilak-library/">जमशेदपुर

: 77वां स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेसियों ने तिलक पुस्तकालय में किया झंडोत्तोलन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही