Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कीनन स्टेडियम में चल रहे रणजी लीग मैच के दूसरे दिन पहली पारी में देवदत्त के 114 रनों की शतकीय पारी की वजह से कर्नाटक ने 300 रन बनाए. 300 रन पर कर्नाटक का अंतिम विकेट गिरा. वहीं झारखंड ने दूसरी पारी में मैच समाप्त होने तक 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिये थे. इससे पहले कर्नाटक के देवदत्त पाडिक्कल और नीकीन जोसे बल्लेबाजी करने उतरे. देवदत्त पाडिक्कल ने 114 रनों की शानदार पारी खेल कर कर्नाटक की टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. अनुकुल राय की गेंद पर पंकज ने देवदत्त पाडिक्कल का कैच पकड़ कर पैवेलियन भेज दिया. देवदत्त पाडिक्कल और शुभांग हेगड़े के बीच सबसे अधिक 90 रनों की साझेदारी रही. कर्नाटक का पहला विकेट 81 रन पर नीकीन जोसे का गिरा. उसके बाद 119 रन पर मनीष पांडे आउट हुए. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/s-jaishankar-condemns-remarks-made-on-sushma-swaraj-in-former-us-secretary-of-state-mike-pompeos-book/">पूर्व
अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो की किताब में सुषमा स्वराज को लेकर की गयी टिप्पणी की एस जयशंकर ने निंदा की 121 रन पर श्रेयाज गोपाल, 221 रन पर शुभांग हेगड़े, 271 पर देवदत्त पाडिक्कल, 280 पर गौतम के, 296 पर कावेरप्पा और 300 रन पर बी ऐर शारथ का विकेट गिरा.झारखंड के गेंदबाज अनुकुल राय ने 66 रन देकर 4 विकेट लिये. शहवाज नदीम ने 141 रन देकर 2 विकेट, आशीष ने 25 रन देकर 1 विकेट और विनायक विक्रम ने 50 रन देकर 2 विकेट लिये. झारखंड ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट गंवाकर 85 रन बनाए. आर्यमन सेन बिना रन बनाए ही पैवेलियन लौट गए. इसे भी पढ़ें : देवघर">https://lagatar.in/deoghar-aap-supported-the-strike-of-contracted-mercury-health-workers/">देवघर
: अनुबंधित पारा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल को आप ने दिया समर्थन कौशिक वी की गेंद पर बीआर शारथ ने कैच लपक लिया. वहीं कुमार देवब्रत 20 रन बनाकर आउट हो गए. गौतम की गेंद पर मयंक अग्रवाल ने देवब्रत का कैच पकड़ा. कुमार सूरज 34 रन और कुमार कुशाग्र 24 रन बनाकर नाबाद हैं. कर्नाटक गेंदबाज कौशिक ने 8 रन देकर 1 विकेट और गौतम ने 21 रन देकर 1 विकेट लिये. कावेरप्पा और श्रेयाज को कोई सफलता नही मिली. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : देवदत्त के 114 रनों की बदौलत कर्नाटक ने बनाए 300 रन, 36 रनों की लीड मिली

Leave a Comment