Search

 
 
 

जमशेदपुर : करणी सेना ने मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंका

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने विराध प्रकट करते हुए रविवार को साकची गोलचक्कर पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका. दुमका के अंकिता को इंसाफ दिलवाने की मांग एवं राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला पूंका. उल्लखनीय है की शाहरुख नामक युवक अंकिता पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर उसको जलाने का प्रयास किया. इलाज के क्रम में बीती रात अंकिता की मौत हो गई. इसके पीछे तथाकथित तौर पर एक तरफ़ा प्रेम की बातें सामने आई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shashibhushan-dubey-became-the-president-of-the-minority-secondary-teachers-association-nageshwar-became-the-secretary/">जमशेदपुर

: शशिभूषण दुबे बने अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, नागेश्वर बने सचिव
इस घटना के बाद समाज आक्रोशित है. इस क्रम में रविवार राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जमशेदपुर इकाई के द्वारा इसके विरोध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया, इस दौरान सेना के सदस्यों ने कहा कि इस घटना से सभी आहात है. जबकि झारखण्ड राज्य सरकार इसकी अनदेखी कर रही है. करणी सेना के सदस्यों ने मांग की है की इस मामले मे दोषी को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिया जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही