Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील फाउंडेशन की अर्बन सर्विसेज द्वारा राष्ट्रीय स्तर कवि सम्मेलन का आयोजन 30 अप्रैल की शाम को काशीडीह कम्युनिटी सेंटर मैदान में किया जायेगा. उक्त जानकारी टाटा स्टील फाउंडेशन की अर्बन सर्विसेज के जीरेन टोपनो और गुरुबारी मुर्मू ने शुक्रवार को काशीडीह कम्युनिटी सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि इस कवि सम्मेलन में देश के अलग-अलग क्षेत्र से साहित्य के कवि अपनी रचनाओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे. टोपनो ने कहा कि इस कवि सम्मेलन में साहित्य के सभी रंगों की झलक देखने को मिलेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-poster-of-the-100th-edition-of-pm-narendra-modis-mann-ki-baat-was-released-by-the-mp/">जमशेदपुर
: पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें संस्करण के पोस्टर का सांसद ने किया विमोचन कवि सम्मेलन में हास्य व्यंग्य के कवि संपत सरल, विष्णु सक्सेना, मनोज कुमार मनोज, प्रियांशु गजेंद्र, कृति काले, गौरी मिश्रा, श्यामल सुमन, नवीन अग्रवाल, संध्या सिन्हा और शोभा किरण हैं. उन्होंने बताया कि इस कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा उपस्थित रहेंगे. कार्यक्रम में साहित्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर टाटा स्टील स्पोर्ट्स विभाग के डॉ. हसन इमाम मल्लिक और कवि श्यामल सुमन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन अर्बन सर्विसेज का कवि सम्मेलन 30 को

Leave a Comment