Search

 
 
 

जमशेदपुर : सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल में केजी नाइट का आयोजन, बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुति

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : बिष्टुपुर स्थित सेंट मेरी इंग्लिश हाई स्कूल सीनियर ब्लॉक के ऑडिटोरियम में शुक्रवार को केजी नाइट रंगारंग कार्यक्रमों के बीच संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. यह कार्यक्रम ````रिश्तो ````पर आधारित था. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिशप स्वामी तेलिस्फोर बिलुंग थे. उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा की और यह कहा कि यह सितारे जमीं के वे तारे हैं जो कच्ची मिट्टी के बने हुए हैं. इन्हें सही रूप में ढालकर ही हम एक जीवंत, सजीव और मानवीय मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण कर सकते हैं. ये बच्चे सभी प्रकार के भेदभाव से दूर रिश्तों को बड़ी सहजता से ग्रहण करते हैं. बच्चे बड़ों का ही अनुकरण किया करते हैं. इसलिए बड़े यदि अपने बुजुर्गों का सम्मान करेंगे, उनके प्रति आदर का भाव रखेंगे, उनकी देखभाल करेंगे, उनकी सेवा-शुश्रूषा करेंगे, तो मासूम बच्चे रिश्ते की अहमियत को समझ पाएंगे. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-meeting-at-shrinath-public-school-regarding-the-preparation-of-prime-ministers-matric-pe-charcha-program/">आदित्यपुर

: प्रधानमंत्री के “मैट्रिक पे चर्चा” कार्यक्रम की तैयारी को लेकर श्रीनाथ पब्लिक स्कूल में बैठक

माता-पिता दें बच्चों को सही मार्गदर्शन : प्राचार्य

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य फादर वर्णन डिसूजा ने बच्चों के माता-पिता को संबोधित करते हुए कहा कि हर माता-पिता का दिया हुआ सही मार्गदर्शन अपने-अपने बच्चों को रिश्तों की कीमत पहचाने में उनकी मदद करेगा. इससे उनका स्वयं का जीवन भी अपने बच्चों के हाथों में सुरक्षित रहेगा. विद्यालय की उप प्राचार्या सिस्टर सीमा मिंज ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया. विद्यालय गान और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही