Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट का जल्द शुरू होगा काम, एजेंसी नियुक्त

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) द्वारा खैरबनी ठोस कचरा प्रोसेसिगं प्लांट का काम शुरू करने के लिए एजेंसी क्यूब को नियुक्त किया गया है. इस संबंध में मंगलवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक हुई. जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट का काम शुरू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक हुई है. क्यूब नामक एजेंसी को इसके लिए नियुक्त किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-cisce-board-national-topper-rushil-kumar-was-honored-by-mla-mangal/">जमशेदपुर

: सीआईएससीई बोर्ड के नेशनल टॉपर रुशील कुमार को विधायक मंगल ने किया सम्मानित.

प्लांट के लिए की गई वाहन की खरीदारी

एजेंसी को निर्देश दिया गया है कि सात दिनों के अंदर खैरबनी प्रोसेसिगं प्लांट के चिन्हित जमीन से झाड़ियों की सफाई करें. इसके लिए उपायुक्त द्वारा मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती के लिए आदेश भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि प्रोसेसिंग प्लांट के लिए वाहन की खरीदारी की गई है साथ ही अन्य व्यवस्था प्रक्रियाधीन है. जल्द ही खैरबनी प्रोसेसिंग प्लांट में ठोस कचरा की प्रोसेसिंग शुरू हो जायेगी. बैठक में मुख्य रूप से मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, आदित्यपुर नग निगम के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही