Search

 
 
 

जमशेदपुर : खखड़ीपाड़ा के देवाशीष पात्र बिजली विभाग में बने एसडीओ, गांव के लोगों ने किया स्वागत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोविंदपुर के खाखड़ीपाड़ा गांव के बहुत ही साधारण परिवार में जन्मे देवाशीष पात्र का चयन बिजली विभाग (झारखंड विद्युत वितरण निगम) में एसडीओ के पद पर हुआ है. देवाशीष पात्र फिलहाल करनडीह विद्युत सब स्टेशन में पदस्थापित हैं. देवाशीष पात्र ने अपनी लगन एवं कठिन मिहनत से उक्त उपलब्धि हासिल की है. इसकी जानकारी गांव के लोगों को होने के गांव में खुशी व्याप्त है. इस खुशी में देवाशीष पात्र का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया. गांव में स्थित वीणा पाणि संघ क्लब परिसर में आयोजित अभिनंदन सह सम्मान समारोह में संघ के सदस्यों के अलावे ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.देवाशीष पात्र खखड़ीपाड़ा निवासी सुधीर पात्र के कनिष्ठ पुत्र हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल में हुई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-chain-snatched-from-woman-in-birsanagar/">जमशेदपुर

: बिरसानगर में महिला से चेन की छिनतई

सम्मान समारोह में यह थे मौजूद

वीणा पाणि संघ की अध्यक्ष पद्मावती गोप, सचिव रंजीत कुमार,  सह सचिव दुखीराम मुर्मू, संस्कृति सचिव समीर चंद्र दास, प्रबंधन अधिकारी गोपाल महतो,  पूर्व उप मुखिया देबू गोप, डॉ एनबी मंडल,  बसंत कुमार दास,  राजू गोप,  गुरू पोदो पाल,  सुबोध चंद्र गोराई , सुजित कुमार पात्र,  राखाल,  धनंजय दास, इंद्राणी दास,  ममता दास, काजोल गोप आदि का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन सचिव रंजीत कुमार गोप ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपू ने किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-burn-unit-to-be-shifted-to-new-medicine-building-of-mgm-hospital-process-started/">जमशेदपुर

: एमजीएम अस्पताल के नए मेडिसिन बिल्डिंग में शिफ्ट होगा बर्न यूनिट, प्रक्रिया शुरु
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही