Jamshedpur (Ashok Kumar) : कदमा थाना क्षेत्र की रहने वाली और पतंजलि में काम करने वाली एक महिला ने मानगो के ट्रैफिक थाना में पदस्थापित एएसआइ अरूण कुमार के खिलाफ एसएसपी प्रभात कुमार से शिकायत कर कहा है कि उन्होंने नग्न फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी है. हुआ यूं था कि महिला अपने कंपनी के एक कर्मचारी के साथ सुबह 10 बजे ड्यूटी पर जा रही थी. इस बीच ही ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्कूटी रोक दी. स्कूटी रोकने पर कर्मचारी ने एएसआइ की फोटो लेकर पतंजलि के एक अधिकारी को भेज दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-beaten-up-for-protesting-against-molesting-wife/">जमशेदपुर
: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
: रंगदारी नहीं देने पर किया हमला [wpse_comments_template]
: पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा
इस कारण से बिगड़ गया मामला
एएसआइ अरूण कुमार की फोटो खींचने के बाद ही मामला बिगड़ गया. एएसआइ का कहना था कि बिना मेरे अनुमति के कैसे फोटो खींचा गया है. इसपर कर्मचारी का जवाब था कि उन्हें लेट हो रही है और उन्होंने अपने अधिकारी को यह बताने का काम किया कि वे ट्रैफिक चेकिंग अभियान में फंस गये हैं. महिला ने आरोप लगाया कि एएसआइ ने भद्दी-भद्दी गालियां दी. घटना का विरोध करने पर एएसआइ ने कहा कि उसकी नग्न फोटो खींचकर वायरल कर देंगे. महिला ने पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-attacked-for-not-paying-extortion/">जमशेदपुर: रंगदारी नहीं देने पर किया हमला [wpse_comments_template]
Leave a Comment