Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एनएच किनारे खड़ी ट्रक में खलासी की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत चांदनी चौक के पास एनएच किनारे खड़े ट्रक में खलासी चिन्ना की मौत हो गई. चिन्ना का शव ट्रक के केबिन में पाया गया. इसकी जानकारी ट्रक चालक गंगाधर ने स्थानीय लोगों को दी. इधर, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चिन्ना को एंबुलेंस की मदद से एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम का रहने वाला था. वह ट्रक में खलासी का काम करता था. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-unknown-people-set-fire-to-jcb-machine-engaged-in-road-construction/">मनोहरपुर

: सड़क निर्माण में लगे जेसीबी मशीन में अज्ञात लोगों ने लगाई आग

रात को तबीयत खराब होने के बाद सो गया था चिन्ना

ट्रक चालक गंगाधर ने बताया कि वे लोग गैस टैंकर लेकर रांची के लिए चले थे. बुधवार की रात को ट्रक को चांदनी चौक के पास खड़ी कर दी. उसने चिन्ना को डीजल लाने को कहा. थोड़ी देर बाद चिन्ना डीजल लेकर पहुंचा जिसके बाद दोनों ने खाना खाया. चिन्ना ने कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और वह ट्रक के केबिन में ही सो गया. सुबह उन्हें रांची के लिए निकलना था. सुबह जब चिन्ना को उठाया तो वह नहीं उठा. इधर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही