Search

 
 
 

जमशेदपुर : खालसा क्लब ने की संगत की सेवा

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 357 वें प्रकाश पर्व को समर्पित निकली विशाल नगर कीर्तन में शामिल स्कूली बच्चों और संगत की सेवा बिष्टुपुर खालसा क्लब के द्वारा की गई. बच्चों के बीच पांच हजार पैकेट नमकीन एवं पेयजल की बोतल वितरित किया गया. क्लब की ओर से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महाराज की सवारी को पुष्प एवं मिष्ठान प्रसाद ट्रस्टी सरदार संता सिंह, प्रधान भगवंत सिंह रूबी, उपाध्यक्ष ज्योतिंद्र सिंह बब्बू, महासचिव नरेन्द्र सिंह, सचिव कुलविंदर सिंह ने भेंट किए. ट्रस्टी संता सिंह ने सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह एवम अन्य पदधारियों तथा संगत को श्री गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व की बधाई दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-huge-city-kirtan-taken-out-from-telco-gurudwara-sheesh-nava-minister-shouted-jo-bole-so-nihaal/">जमशेदपुर

: टेल्को गुरुद्वारा से निकाला विशाल नगर कीर्तन, शीश नवा मंत्री ने लगाया जयकारा “जो बोले सो निहाल”
इस अवसर पर गुरमीत सिंह लाडी, सुरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह लाली, मनजीत सिंह, निहाल सिंह, सरबजीत सिंह, भगवंत सिंह, एचएस बेदी, सतवरण सिंह, दलजीत सिंह और बीबियों ने सेवाएं दीं. इससे पूर्व टेल्को गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ का भोग डाला गया. सरदार सुखदेव सिंह खालसा, स्त्री सत्संग सभा, गुरकीरत सिंह, कविसर सुरजीत सिंह ने कीर्तन से संगत को निहाल किया. गुरु दरबार में विधायक सरयू राय, प्लांट हेड रविंद्र कुलकर्णी, प्लांट हेड रामफल नेहरा, जीएम संजय सिंह, सरदार भगवान सिंह, सरदार शैलेंद्र सिंह, सरदार अमरजीत सिंह को संगत और कमेटी की ओर से चैयरमैन राम किशन सिंह चेयरमैन जीत सिंह प्रधान बलविंदर सिंह, चेयरमैन गुरमीत सिंह तोते ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. नगर कीर्तन में कंट्रोलिंग की सेवा अमरीक सिंह, इंदर सिंह इंद्र एवं उनके सहयोगी कर रहे थे. टेल्को गुरुद्वारा में पुलिस पदाधिकारी एवं पर्याप्त संख्या में जवान व कर्मी उपस्थित थे. यहां हजारों लोगों ने श्रद्धा भाव से लंगर ग्रहण किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही