Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : गरीबों के लिए वरदान साबित होगा खालसा सेवा मेडिकल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में सिख युवाओं ने एक अनूठी पहल करते हुए गरीबों और मजबूरों की सेवा व मदद के उद्देश्य से एक ऐसा दवाखाना खोला है. इसमें उन्हें भारी छूट पर दवाएं मिलेंगी. सिख युवकों के समूह ने खालसा सेवा मेडिकल स्टोर्स नाम से एक दवाखाना साकची स्थित मिल्खीराम कॉम्प्लेक्स में सस्ती दवा की दुकान खोलकर गरीबों को राहत देने का काम किया है. यह दवाखाना गरीबों के लिए वरदान साबित होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-saryu-rai-instructed-to-remove-encroachment-from-the-drain-near-gangotri-apartment-in-baradwari/">जमशेदपुर

: विधायक सरयू राय ने बाराद्वारी में गंगोत्री अपार्टमेंट के पास नाले से अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश
खालसा सेवा मेडिकल स्टोर्स के संचालक मनमोहन सिंह ने बताया कि कोरोना काल के दौरान सिख युवकों ने पूरे जमशेदपुर में जनता की खूब सेवा की थी. चाहे वह घर घर राशन पहुंचाना हो, खाना खिलाना हो या ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करनी हो. इसी दौरान इनको यह ख्याल आया कि क्यों न जमशेदपुर में एक ऐसी दवाखाना खोली जाए जिससे शहर का गरीब से गरीब व्यक्ति दवा से वंचित न हो सके. अपने इसी ख्याल को मूर्तरूप देते हुए इस दवाखाना का आरंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-organizes-drawing-and-speech-competition-on-world-environment-day/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया

स्वास्थ्य मंत्री ने किया था मेडिकल स्टोर का उद्घाटन

मेडिकल स्टोर का उद्घाटन बीते रविवार को मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय, सीजीपीसी के प्रधान गुरमुख सिंह मुखे, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, जय प्रकाश राय, एमजीएम के कोविड इंचार्ज डॉ विजय मोहन, गुरदीप सिंह पप्पू सभी गुरुद्वारा समिति के अधिकारीगण एवं समाज के गणमान्य के लोग इस अवसर पर उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही