Search

 
 
 

जमशेदपुर : खड़गपुर डेमू ट्रेन गोविंदपुर हाल्ट के पास स्लीपर से टकराकर हुई क्षतिग्रस्त, ट्रैकमैन समेत चार सस्पेंड

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : टाटानगर खड़गपुर लोकल डेमू ट्रेन 08056 स्लीपर से टकरा कर गोविंदपुर हाल्ट के पास क्षतिग्रस्त हो गई. घटना शुक्रवार की दोपहर बाद की है. इससे डेमू ट्रेन के यात्रियों में अफरातफरी मच गई. सूचना पाकर केबिन ड्यूटी रेल कर्मचारी व विभिन्न विभागों के पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. इस घटना के बाद डेमू ट्रेन के इंजन में हार्स पाइप का एयर प्रेशर सिस्टम खराब हो गया. इससे ट्रेन एक घंटे से अधिक समय तक वहां खड़ी रही. वहीं टाटानगर से हावड़ा जा रही टिटलागढ़ की इस्पात एक्सप्रेस को भी करीब सवा घंटे तक घटना के कारण रुकना पड़ा. हालांकि बाद में स्थिति सामान्य होने पर किसी दूसरी ट्रेन को रोकना नहीं पड़ा. उक्त जानकारी स्टेशन निदेशक रघुवंश कुमार ने दी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-qrt-of-forest-department-reached-gudabanda-to-remove-elephants-from-the-area/">जमशेदपुर

: क्षेत्र से हाथियों को निकालने के लिए गुड़ाबांदा पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी

घटना की होगी विस्तृत जांच

दूसरी ओर प्रारंभिक जांच में घटना के लिए जिम्मेवार पाए गए पीडब्ल्यूआई, मेठ और दो ट्रैकमैन को तत्काल संस्पेड कर दिया गया है. घटना की विस्तृत जांच विभाग कराएगा. ट्रेन के स्लीपर से टकराने की सूचना टाटानगर परिचालन, आरपीएफ एवं अन्य विभागों से चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय तक पहुंच गई है. दूसरी ओर डेमू ट्रेन क्षतिग्रस्त होने से डाउन लाइन जाम हो गया. इससे टाटानगर स्टेशन से पावर इंजन भेजकर डेमू ट्रेन के खराब इंजन को आसनबनी ले जाया गया, जिससे डाउन लाइन से जाम हटाकर अन्य ट्रेनों का आवागमन सूचारू हो पाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-group-of-two-hundred-sikhs-left-from-tinplate-to-visit-chandrakona-sahib/">जमशेदपुर

: टिनप्लेट से दो सौ सिखों का जत्था चन्द्रकोना साहिब के दर्शन के लिए हुआ रवाना

इस्पात पर चढ़े डेमू के यात्री

खड़गपुर की लोकल ट्रेन खराब होने से दर्जनों यात्री टाटानगर स्टेशन से खुल रही टिटलागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस पर सवार हो गए थे, ताकि गतंव्य पर पहुंच सके. जानकारी के अनुसार रेलवे ने यह व्यवस्था की थी कि लोकल के ऐसे यात्री सवार हो जाए, जहां इस्पात एक्सप्रेस रुकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deadly-attack-on-woman-in-mango-fir-registered-against-three/">जमशेदपुर

: मानगो में महिला पर जानलेवा हमला, तीन के खिलाफ दर्ज हुई नामजद प्राथमिकी
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही