Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : खड़गपुर रेल मंडल ने ट्रेनों में अवैध पानी की बोतल बेचने पर लगाया जुर्माना

Jamshedpur (Rohit Kumar) : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल की विभिन्न ट्रेनों और स्टेशनों पर अनऑथराइज्ड और कम गुणवत्ता वाले पानी की बोतलों की बिक्री के खिलाफ अभियान शुरू किया है. इसी अभियान के तहत झाड़ग्राम वाणिज्यिक निरीक्षक ने खडगपुर की टिकट जांच टीम के साथ कुछ अनाधिकृत वेंडरों को बिना उचित यात्रा प्राधिकरण के ट्रेन नंबर 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस में अनएप्रूव्ड पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के साथ पकड़ा. उन्हें अनाधिकृत यात्रा और वेंडिंग के लिए जुर्माना लेने के बाद उनके पास से सभी अस्वीकृत पैकेज्ड पेयजल जब्त कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-2239-posts-of-teachers-will-be-created-in-seraikela-district/">आदित्यपुर

: सरायकेला जिले में 2239 शिक्षकों के पद किए जाएंगे सृजित
खड़गपुर के सीनियर डीसीएम राजेश कुमार ने कहा है कि यह सघन चेकिंग अभियान नियमित और प्राथमिकता के आधार पर अनधिकृत ब्रांड के बोतल बंद पेयजल की बिक्री के खिलाफ चलाया जाएगा. ट्रेनों और स्टेशनों पर अनधिकृत और अस्वास्थ्य खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री के इस खतरे को रोकने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. वेंडर्स द्वारा की जा रही ओवरचार्जिंग भी एक बड़ी चिंता का विषय है और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विभाग सक्रिय रूप से इस मामले पर काम कर रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही