Jamshedpur (Rohit Kumar) : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना अंतर्गत पिछली गांव में अपहरणकर्ताओं ने राहुल कर्मकार का बुधवार रात को अपहरण कर लिया था. इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में मुसाबनी थाना क्षेत्र निवासी शंकर सेन महाली और जादूगोड़ा के लिपिघुटु निवासी राहुल कुमार महाली शामिल हैं. दोनों रिश्ते में मामा-भांजे है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कार, दो बाइक व दो मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-skilling-of-young-men-and-women-under-skill-development-program/">जमशेदपुर
: कौशल विकास कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों को किया जा रहा स्किल्ड
राजकमल के 12वीं विज्ञान व वाणिज्य छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
: कौशल विकास कार्यक्रम के तहत युवक-युवतियों को किया जा रहा स्किल्ड
आरोपियों ने राहुल और राज का किया पीछा
जानकारी देते हुए डीएसपी मुसाबनी चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आरोपियों ने राहुल कर्मकार के साथी राज भकत को निशाना बनाया था. बुधवार की रात्रि चार से पांच की संख्या में आरोपियों ने राहुल और राज का पीछा किया और पिछली गांव के पास दोनों को कार समेत रोका. इस दौरान राज मौके से भागने में सफल हो गया जबकि राज के साथी राहुल को आरोपियों ने पकड़ लिया. इधर, राज ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की. इसी दौरान गोविंदपुर-जादूगोड़ा थाना के बॉर्डर में कार समेत सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-excellent-performance-of-12th-science-and-commerce-students-of-rajkamal/">धनबाद:राजकमल के 12वीं विज्ञान व वाणिज्य छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Leave a Comment