Search

 
 
 

जमशेदपुर : चार घंटे में ही पुरुलिया से अपहृत व्यक्ति बरामद, महिला समेत पांच गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 1 से निरंजन दास का अपहरण कर लिया गया था. हालांकि शिकायत के चार घंटे के बाद ही पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को पुरुलिया जिले के बाघमुंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया और निरंजन को बरामद किया. शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि बिरसानगर जोन नंबर एक से निरंजन दास का अपहरण कर लिया गया था. घटना की जानकारी निरंजन की पत्नी आशा ने पुलिस को दी. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/5th-blow-to-rjd-in-bihar-mla-bharat-bind-left-the-party/">बिहार

में RJD को 5वां झटका,  विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी
सूचना पाते ही पुलिस ने एक टीम का गठन किया और जांच शुरु की. जांच के क्रम में अपहण के चार घंटे में ही पुरुलिया पुलिस की मदद से निरंजन को बरामद कर लिया. इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड बाघमुंडी निवासी डॉक्टर उर्फ चमन खान, सुदीप राय, तपन रजक, करुणा रजक और विकास सिंह मुरा को गिरफ्तार किया गया. आरोपियों के पास से आठ मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार समेत अन्य समान बरामद किए है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/5th-blow-to-rjd-in-bihar-mla-bharat-bind-left-the-party/">बिहार

में RJD को 5वां झटका,  विधायक भरत बिंद ने छोड़ी पार्टी

बकाया रुपयों की वसूली के लिए किया था अपहरण

एसएसपी ने बताया कि चमन खान ने पुरुलिया के अयोध्या हिल के पास एक रिसोर्ट बनाने का प्लान बनाया था. रुपये नहीं होने पर उसने कई लोगों को रुपए डबल करने का झांसा देकर लाखों रुपये की फंडिंग उठाई. कई लोगों ने रुपये वापस मांगना शुरु किया पर वह लोगों को रुपये वापस नहीं कर पा रहा था. इसी बीच उसने लोगों को बताया कि निरंजन दास को उसने 20 लाख रुपये दिए है पर निरंजन रुपये वापस नहीं कर रहा है. उसने अन्य लोगों के साथ निरंजन के अपहरण का प्लान बनाया ताकि उससे रुपये ले सके. वे लोग शहर पहुंचे और निरंजन को कार में बिठाकर ले जाने लगे. हालांकि पूछताछ में यह बात सामने आई कि निरंजन ने मात्र एक लाख रुपये ही लिए थे जिसे वह वापस कर रही रहा था. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-training-of-fst-sst-regarding-lok-sabha-elections-instructions-to-remain-alert/">पलामू

: लोकसभा चुनाव को लेकर एफएसटी-एसएसटी का प्रशिक्षण, सजग रहने का निर्देश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही