Search

 
 
 

जमशेदपुर: मानगो में स्कूल गयी छात्रा का अपहरण

 
Jamshedpur (Ashok kumar) : मानगो थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग  लड़की का तब अपहरण कर लिया गया जब स्कूल गयी हुई थी. स्कूल से जब वह घंटों बाद घर पर नहीं लौटी, तब परिवार के लोग परेशान हुए और उसकी खोज-बीन शुरू की. इस बीच ही पता चला कि उसका अपहरण बहला-फुसलाकर कर लिया गया है. इसमें दो लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mannat-restaurant-scuffles-with-burmese-police-who-went-to-arrest-the-criminal/">जमशेदपुर:

मन्नत रेस्टोरेंट में अपराधी को गिरफ्तार करने गयी बर्मामाइंस पुलिस से धक्का-मुक्की

स्कूल में बना हुआ है अटेंडेंट

घटना के बारे में परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी लड़की सुबह के समय मानगो के अमर ज्योति स्कूल गयी हुई थी. स्कूल में उसका अटेंडेंस भी बना हुआ है. जांच में पता चला है कि उसका अपहरण 24 जून की सुबह 10.30 बजे चेपापुल के पास से कर लिया गया है.

आरोपी भी है पहचान का

आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह जान-पहचान का है. दोनों की पहले से ही जान-पहचान थी. मामले में आरोपी पारडीह का रहने वाला अर्जुन व एक अन्य को बनाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि दूसरा आरोपी कौन है. पुलिस दोनों के लोकेशन का पता लगा रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-woman-was-demanding-extortion-with-pistol-6-lakh-recovered/">जमशेदपुर:

ब्राउन शुगर का धंधा करने वाली महिला पिस्टल लेकर रंगदारी मांगते छह लाख के साथ धरायी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही