Search

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल मानगो ने मनाया मदर्स डे

Jamshedpur (Sunil Pandey) : किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल मानगो की ओर से चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन शहर के अलग-अलग स्थानों पर किया गया. जिसमें स्कूल के बच्चों ने खूब मस्ती की. इस बच्चों की माताओं के लिए भी कार्यक्रम आयोजित किए गए. पहले दिन एम्युजमेंट एवं टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क, दूसरे दिन स्मैश गेम जोन  पीजेपी सिनेमा तथा तीसरे दिन मिनी ओलंपिक्स में बच्चों ने बहुत मस्ती की. साथ ही बच्चो ने जायकेदार फ्रूटी, दोसा, पिज्जा, बर्गर,  चाउमीन का भी लुफ्त उठाया. इस दौरान बच्चो की हर जरूरत का पूरा खयाल रखा गया. समर कैंप के तीसरे दिन मिनी ऑलिमिक्स का आयोजन किया गया जिसमें शारीरिक गतिविधि से संबंधित खेल कूद का आयोजन किया गया. जिसमे लेमन स्पेस रेस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आईरा अली तथा रिंग टॉस में प्रथम पुरस्कार मुसाब शाहबाज को मिला. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-union-honored-retired-employees-of-tata-steel-uisl/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील यूआईएसएल के सेवानिवृत कर्मियों को यूनियन ने किया सम्मानित

रैंप वॉक व म्यूजिकल चेयर में मॉम्स ने लिया हिस्सा

समर कैंप का समापन मदर्स डे सेलिब्रेशन के साथ हुआ. जिसमे मॉम्स के लिए ट्विनिंग विथ योर चाइल्ड थीम पर रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिताएं जीतकर सुपर मॉम का खिताब अरसलान हैदर की मॉम को मिला. वहीं  उत्कृष्ठ परिधान का खिताब छात्र मैशा अनवर की मॉम को मिला. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में स्कूल के डायरेक्टर राशिद जफर ने सभी प्रतियोगियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. ऐंकर सबा असगर ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रोगाम के अंत में किड्स इंटरनेशन प्ले स्कूल के डायरेक्ट सैयद राशिद जफर ने कहा कि समर कैंप ने बच्चो में उत्साह और उमंग भर दिया किड्स इंटरनेशनल प्ले स्कूल की प्रिंसिपल रुखसार ऐशा ने कहा कि बच्चों के बीच इस तरह की शारीरिक एक्टिविटीज करवाना बहुत ज़रूरी होता है. इस मौके पर स्कूल की एडमिन सायमा अख्तर, अरीबा सफकत, गुरप्रीत कौर, पूनम नागेलिया और सारी शिक्षिकाओं का पूरा योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-in-gobindpur-angry-villagers-stopped-the-measurement-work-for-not-giving-information-about-the-government-scheme/">जमशेदपुर

: गोबिंदपुर में सरकारी योजना की जानकारी नहीं देने पर भड़के ग्रामीणों ने मापी का काम रोकवाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp