Search

 
 
 

जमशेदपुर : किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने वेब इंटरनेशनल में टीचर्स डे का किया आयोजन

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) :  किड्स इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सोमवार को वेब इंटरनेशनल में टीचर्स डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में अतिथि के रुप में डिस्ट्रिक एजुकेशन ऑफिसर निर्मला कुमारी और सम्मानिया अतिथि के रूप में सिनियर इंटरनेशनल हैंडबॉल कोच, हसन ईमाम मल्लिक उपस्थित थे. अतिथियों द्वारा टीचर्स डे के मौके पर केक कटिंग भी हुई. इस मौके पर शिक्षकों के लिए अनेक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर सैयद राशिद जफर और प्रिंसिपल रुखसार ऐयेशा ने अतिथियों को टोकन ऑफ लव प्रस्तुत किया. इस बीच सभी शिक्षिकाओं के लिए गेम्स भी आयोजित किया गया था और सभी को अलग अलग टाइटल्स के साथ ट्रॉफी भी प्रस्तुत कि गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-shopkeepers-furious-over-ultimatum-to-remove-shops-from-gandhi-maidan-in-two-days-nani-office-cordoned-off/">जमशेदपुर

: गांधी मैदान से दो दिनो में दुकानें हटाने के अल्टीमेटम पर भड़के दुकानदार, ननि कार्यालय घेरा

रसप्रीत कौर बनी टीचर ऑफ द डे

कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षिका रसप्रीत कौर को, टीचर ऑफ द डें तथा शमा और फरहा नाज को डैजलिंग दीवा का खिताब मिला. जबकि टीचर ऑफ द ईयर का खिताब शाहाना आफताब, मोहिना मुस्सरत, शायमा सलीम और शालिया नौशाद को मिला. अतिथियों ने समाज के शिक्षकों के महत्व को बताया. अंत में पूनम नागेक्लिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jsr-jamshedpur-200-people-who-came-to-the-consumerex-fair-voluntarily-took-the-pledge-of-eye-donation-filled-the-formjamshedpur-200-people-who-came-to-the-consumerex-fair-voluntarily-took-the-pledge/">जमशेदपुर

: कंज्यूमेक्स मेला में आए 200 लोगों ने स्वेच्छा से लिया नेत्रदान का संकल्प, भरा फॉर्म
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही